फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: गरीब रथ से दो महिला यात्रियों का पर्स छीनकर भागा बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। रविवार तड़के गरीब रथ के झांसी स्टेशन के आउटर पर पहुंचते ही बदमाशों ने दो महिला यात्रियों के मोबाइल फोन एवं नकदी से भरा पर्स छीनकर भाग निकले। चलती ट्रेन में छिनैती की सूचना से खलबली मच गई। झांसी स्टेशन पर ट्रेन के रुकने पर जीआरपी को सूचना दी गई। महिलाओं की तहरीर पर जीआरपी ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।
नवीं मुंबई के एनआरआई कॉम्पलेक्स थाणे निवासी दीपिका दीक्षित पत्नी प्रकाश ने पुलिस को बताया कि वह गरीब रथ एक्सप्रेस (12593) से (जी-17 कोच, सीट नंबर चार) लखनऊ से भोपाल जा रही थीं। उसी कोच में भोपाल निवासी आरती कटियार पत्नी दिलीप उनके सामने सीट पर बैठी थीं। आरती कानपुर से भोपाल जा रही थीं।
विज्ञापन

दरवाजे के पास उनकी सीट थी। महिलाओं ने पुलिस को बताया रविवार तड़के करीब 4:30 बजे ट्रेन जैसे ही झांसी स्टेशन के आउटर पर पहुंची, कोच के बाहर खड़ा एक बदमाश कोच में घुस आया।
बदमाश ने दोनों का पर्स छीनकर चलती ट्रेन से उतरकर भाग निकला। दीपिका के पर्स में 40 हजार नगद, डेढ़ लाख कीमत का आईफोन समेत अन्य कागजात थे जबकि आरती के पर्स में 10 हजार नगद, क्रेडिट कार्ड समेत एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, वोटर आईडी व मोबाइल फोन था।
विज्ञापन

दोनों का कहना है कि बदमाश पहले से आउटर पर खड़ा था। ट्रेन के रुकने पर अचानक कोच में चढ़कर उसने वारदात की। एसपी रेलवे विपुल कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि महिलाओं की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके बदमाश की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें