फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: तमंचे के बल पर नाबालिग से दुष्कर्म, हिरासत में लिया गया आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। कोतवाली इलाके में नाबालिग से युवक ने तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। इसके बाद मां-बाप को जान से मार डालने की धमकी देते हुए मुंह बंद रखने के लिए धमकाया। डरकर नाबालिग खामोश रही लेकिन उसका दर्द बढ़ने लगा। कुछ दिनों से हालत खराब होने के बाद जब परिजनों ने जांच कराई तब उनको सच मालूम चला। रोते-बिलखते नाबालिग ने परिजनों को सारी बात बता दी। परिजन उसे लेकर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को बताया कि पिता प्राइवेट काम करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उस दौरान मूल रूप से ललितपुर के चौका मोहल्ला निवासी अमित वर्मा (31) उसके घर में आने-जाने लगा। कुछ महीने पहले जब परिवार के लोग बाहर गए थे, उस दौरान वह घर में घुस आया। किशोरी को डरा-धमकाकर उससे दुष्कर्म किया। यह बात किसी को बताने पर मां-बाप को जान से मार डालने की धमकी देता भाग गया। कुछ दिनों बाद पीड़िता के पेट में दर्द होने लगा। जांच पड़ताल में पीड़िता 6 महीने की गर्भवती निकली। सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम के मुताबिक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें