फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: दहेज प्रताड़ना से परेशान विवाहिता ने निगला जहर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। सास से झगड़े के बाद बहू ने जहर निगलकर आत्महत्या कर ली। उसकी डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। बृहस्पतिवार की सुबह किसी बात को लेकर सास के साथ उसकी कहासुनी हो गई थी। तबीयत बिगड़ने पर परिजन मऊरानीपुर सीएचसी ले गए, जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। यहां डॉक्टरों ने महिला को मृत को घोषित कर दिया। मृतका की बहन का आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल वाले छोटी बहन को दहेज के लिए परेशान करते थे।
मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के भदरवारा गांव में रहने वाली रिहाना (20) की शादी 15 मई 2024 को वीरा धौर्रा गांव निवासी शाहरुख के साथ हुई थी। उसकी 10 माह की बेटी सिमरन है। रिहाना की बहन अफसाना का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए उसे परेशान करने लगे। ताने मारते थे कि दोनों दामादों को सोने की अंगूठी दी गई थी मगर रिहाना के पति को नहीं दी गई। रिहाना की पिटाई भी की जाती थी।
विज्ञापन

अफसाना ने बताया कि बुधवार शाम उसकी रिहाना से फोन पर बात हुई थी। सुबह ससुराल वालाें ने पिता को फोन कर बताया कि रिहाना की मौत हो गई है। पिता शहर से बाहर पूना में थे। इस कारण उन्होंने इसकी जानकारी उसे दी। सूचना पाकर वह मेडिकल कॉलेज पहुंची। अफसाना ने आरोप लगाया कि उसकी बहन की पिटाई कर हत्या की गई है।
विज्ञापन

वहीं, रिहाना के पति शाहरुख ने बताया कि वह खेत पर गया था। घर पर रिहाना और उसकी मां थीं। दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। मेडिकल चौकी इंचार्ज मोहित राणा ने बताया कि रिहाना की मौत जहर खाने से हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें