फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बरातियों से भरा लोडर खाई में गिरकर पलटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मोंठ। सोमवार को थाना शाहजहांपुर क्षेत्र के गांव वकुवा के पास एक सड़क हादसा हो गया। बारात से वापस जा रही एक लोडर का अचानक टायर फट गया, जिससे अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। इस हादसे में लोडर में सवार सात बाराती घायल हो गए।
विज्ञापन

भांडेर के बडेरा गांव से मिथुन केवट की बरात मऊरानीपुर के ग्राम खरका गई थी। लोडर से बरात वापस लौट रही थी। जैसे ही लोडर वकुवा गांव के निकट पहुंची, उसका अगला एक टायर तेज आवाज के साथ फट गया। टायर फटने के कारण चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सीधे सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी। घटना से मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आनन-फानन घायलों को नजदीकी अस्पताल भेजा। बताया गया कि लोडर में लगभग एक दर्जन लोग सवार थे, जिनमें से दूल्हे का पिता कमलेश, चाचा पप्पू, रमेश, फूफा रामदास, संतोष, जीजा के पिता धनीराम और चचेरा भाई आकाश घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें