संवाद न्यूज एजेंसी
चिरगांव। झांसी-कानपुर हाईवे पर चिरगांव थाना इलाके में आगे जा रहे डंपर में एक ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना में ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे चालक की मौत हो गई। जबकि, सह चालक भी घायल है।
सोमवार की सुबह तकरीबन साढ़े सात बजे ग्राम पहाड़ी बुजुर्ग में मिश्रा ढाबे के पास आगे जा रहे डंपर में पीछे से आए एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे ट्रक का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें फंस गया। मौके पर खासी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से मशक्कत के बाद चालक झारखंड के हजारी बाग निवासी वीरेंद्र यादव (40) को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ट्रक का सह चालक भी घायल है, जिसका इलाज जारी है।