फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ड्यूटी जा रहे होमगार्ड को तेज रफ्तार कंटेनर ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन



झांसी। शुक्रवार रात ड्यूटी के लिए जा रहे होमगार्ड अनिल नायक (40) को बड़ागांव के बराठा के पास तेज रफ्तार कंटेनर ने कुचल दिया। हादसे के बाद उनको रौंदता हुआ कंटेनर चालक वाहन समेत फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीछा करके कंटनेर को डेढ़ सौ किलोमीटर दूर से पकड़ लिया। आरोपी चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

प्रेमनगर थाने के पास रहने वाले अनिल नायक (40) पुत्र मंगल प्रसाद चिरगांव पीआरवी पर चालक थे। परिजनों ने बताया शुक्रवार रात आठ बजे उनकी ड्यूटी थी। ड्यूटी के लिए शाम को बाइक लेकर निकले थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बराठा गांव में उमा पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक को टक्कर मार दी। कंटेनर उनको कुचलता हुआ भाग गया। हादसे में बुरी तरह से घायल हो गए अनिल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस और परिजन पहुंच गए। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से नंबर निकालकर कंटेनर का पीछा किया। तब तक वह 150 किलोमीटर दूर कानपुर तक पहुंच चुका था। पुलिस ने कंटेनर चालक को वहां से पकड़ा। एसपी आरए डा.अरविंद कुमार के मुताबिक आरोपी चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उधर, हादसे में अनिल की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। पत्नी संख्या समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें