फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: हादसे में घायल चार साल की बच्ची ने दम तोड़ा, तीन दिन पहले मां के साथ पैदल जा रही बच्ची को बाइक सवार ने मारी थी टक्कर

Sun, 01 May 2022 04:49 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी

सार

टीकमगढ़ जिले के गणेश ढाबा के पास तेज रफ्तार में आ रही एक बाइक ने इच्छा को टक्कर मार दी थी। हादसे में इच्छा घायल हो गई थी। तब उसको झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
इच्छा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मां के साथ मामा के घर जाते वक्त सड़क हादसे में घायल चार साल की मासूम बच्ची ने रविवार सुबह मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। करीब तीन दिन पहले मध्य बाइक ने उसको टक्कर मारी थी। हादसा मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के गांव कैलपुरा में हुआ था। हादसे के बाद से ही बच्ची झांसी में भर्ती थी। 

विज्ञापन


मां के साथ पैदल थी बच्ची
टीकमगढ़ के कैलपुरा गांव निवासी नंदकुमारी और उसकी बहन रानी की एक ही घर में शादी हुई है। रानी के अभी कोई बच्चा नहीं है। जबकि नंदकुमारी की तीन बेटियां थीं। 27 अप्रैल को दोनों बहनों मायके जाने के लिए ससुराल से निकली थी। नंदकुमारी की तीनों बेटियां भी साथ थीं। वह एक साल की बेटी को गोद में लिए थी। जबकि चार साल की इच्छा और तीन साल की पूजा मां के पीछे-पीछे पैदल चल रही थी। 

गांव के गणेश ढाबा के पास तेज रफ्तार में आ रही एक बाइक ने इच्छा को टक्कर मार दी थी। हादसे में इच्छा घायल हो गई थी। तब उसको झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बाइक लेकर भाग रहा था। लेकिन गांव वालों ने आगे जाकर उसको पकड़ लिया था। इच्छा के पिता कैलाश लोधी किसान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें