फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से चंद रोज पहले हादसे में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। शादी से महज कुछ दिन पहले मार्ग दुर्घटना में युवक की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद शादी की तैयारियों में जुटे परिजनों में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। युवक की शादी 13 अप्रैल को होनी थी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक थाना बड़ागांव के जौरी बुजुर्ग निवासी द्वारिका प्रसाद राजपूत का पुत्र अजय (20) दूज के दिन बहन के घर टीका कराने ललितपुर के बिर्रा गांव गया था। टीका कराने के बाद अपनी बाइक से सोमवार को वह गांव वापस लौट रहा था, जैसे ही वह रक्सा के डोंगरी गांव के करीब पहुंचा, एक तेज रफ्तार वाहन ने उसे पीछे से टक्कर मार दी।
टक्कर लगने पर अजय बाइक से सिर के बल सड़क पर गिर पड़ा। उसके सिर, हाथ एवं पांव में गंभीर चोट आ गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल अजय को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। यहां मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है अजय की शादी 13 अप्रैल को होनी थी। घर में इन दिनों विवाह की तैयारियां चल रही थीं। परिवार के लोग भी घर आना शुरू हो गए थे। हादसे की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें