फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: इकलौते बेटे के प्रेम विवाह कर लेने से दुखी पिता ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
फाइल फोटो - सिटी से मिलेगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
समथर। समथर के आंबेडकर नगर निवासी दशरथ दोहरे (36) ने बेटे के लव मैरिज कर लेने से दुखी होकर फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों का कहना है उसके मना करने के बावजूद पांच दिन पहले इकलौते बेटे ने शादी कर ली। अपनी पत्नी को भी घर ले आया। इससे दशरथ दुखी था। रविवार सुबह उसका शव खेत के पास पेड़ से लटका मिला। फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर छानबीन की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
आंबेडकर नगर मोहल्ला निवासी दशरथ दोहरे खेती-किसानी करता था। परिवार में पत्नी समेत बेटा हरनाम एवं बेटी माया है। बेटा हरनाम पहाड़पुर स्थित डिग्री कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि तीन साल पहले हरनाम की दोस्ती मोहल्ले में रहने वाली एक युवती से हो गई। दोनों एक-दूसरे को चाहने लगे। प्रेमी युगल ने परिजनों से शादी कराने का कहा मगर उनके परिजन राजी नहीं हुए। परिवार के इन्कार करने पर भी उनका मिलना जुलना बना रहा। पांच दिन पहले दोनों ने घर से भागकर शादी रचा ली। हरनाम पत्नी को लेकर घर आ गया। यह बात दशरथ बर्दाश्त नहीं कर सका। परिवार में भी इस बात पर विवाद हुआ।
विज्ञापन


इनसेट

खेती में हो रहा था नुकसान

परिजनों ने छानबीन के दौरान पुलिस को बताया कि दशरथ को खेती-किसानी में भी काफी नुकसान हुआ। उस पर करीब पांच लाख का कर्जा था। कुछ दिनों पहले ही तिल और मूंग की फसल लगाई थी लेकिन बारिश की वजह से इसे भी नुकसान हुआ। दशरथ पहले से परेशान था। बेटे के इस फैसले से दुखी होकर आत्मघाती कदम उठा लिया।

शनिवार रात करीब 8 बजे किसी से बिना कुछ कहे वह घर से निकल गया। रात भर घर नहीं लौटा। परिजन उसे तलाशते रहे। रविवार सुबह परिजनों के तलाशने पर खेत पर लगे पेड़ में रस्सी के सहारे उसका शव लटका मिला। सूचना मिलने पर फोरेंसिक टीम भी पहुंची।
विज्ञापन


0000

छानबीन के दौरान फंदा लगाकर सुसाइड करने की पुष्टि हुई है। परिजनों ने भी बताया कि बेटे के विवाह कर लेने से दशरथ परेशान था। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

अजय कुमार श्रोत्रिय, क्षेत्राधिकारी, मोंठ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें