फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत पर मोटर चालू करते ही किसान को लगा करंट, मौत

विज्ञापन
करंट से मौत - फोटो : ???? ?? ???
विज्ञापन
झांसी। बारिश का मौसम शुरू होते ही करंट लगने की घटनाएं बढ़ना शुरू हो गईं हैं। अलग- अलग स्थानों पर एक महिला समेत तीन लोगों की करंट लगने से मौत हो गई। मंगलवार को तीनों के शवों का मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

बबीना थाना क्षेत्र के खजराहा खुर्द निवासी विजय राम साहू (50) पुत्र रामसेवक साहू मंगलवार की सुबह खेत में लगी सब्जियों को पानी दे रहे थे। वे मोटर चालू करने गए, तभी उनको करंट लग गया। मोटर वाले स्थान पर आसपास बारिश का पानी था, जिससे अर्थिंग होने पर उनको करंट लग गया। करंट से उनकी मौके पर ही मौत हो गए। खबर लगने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बाद में उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। इधर, बड़ागांव के बचावली खुर्द निवासी नंदराम कुशवाहा (45) सोमवार की शाम खेत से वापस घर लौटकर आ रहे थे। घर के पास ही वे एक बिजली के पास खड़े हो गए। तभी अर्थिंग के तार में उनका हाथ स्पर्श हो गया। इससे उनको करंट लगा और वे मौके पर ही बेहोश हो गए। कुछ देर में उन्होंने मौके पर दम तोड़ दिया। नंदराम के तीन पुत्र व एक पुत्री है।
उधर, उरई के शांति नगर निवासी सम्पत (58) को तीन जुलाई को कूलर से करंट लग गया था। परिजनों ने उनको उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

आग से जली महिला ने दम तोड़ा
झांसी। मेडिकल कॉलेज में आग से जली महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। विगत पांच जुलाई की रात परिजनों से झगड़ा होने पर एरच क्षेत्र के गोरा गांव निवासी फूलसिंह की पत्नी रंजना (43) ने आग लगा ली थी। परिजनों ने उनको उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। रंजना की 17 साल पहले शादी हुई थी। उनके दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें