फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी का हाईवे के पास मिला शव

विज्ञापन
शव - फोटो : ??
विज्ञापन
झांसी। थाना सीपरी बाजार क्षेत्र में रहने वाले रिटायर्ड डिप्टी एसएस का शव झांसी-शिवपुरी हाईवे के समीप मिला। वे तड़के घूमने निकले थे। परिजन भी उनकी तलाश में जुटे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कर परिजनों को खबर दी। पुलिस बीमारी से मौत मान रही है। परिजनों ने भी किसी तरह के कोई आरोप नहीं लगाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन

थाना सीपरी बाजार अंतर्गत जर्मनी हॉस्पिटल के पास रहने वाले बीएन यादव (77) रेलवे से रिटायर्ड डिप्टी एसएस थे। वह अपने इकलौते पुत्र अभिषेक यादव के साथ रहते थे। अभिषेक एक प्राइवेट बैंक में तैनात हैं। प्रतिदिन की तरह बुधवार तड़के वह घर से घूमने निकले, इसके बाद घर नहीं लौटे। काफी देर तक घर न लौटने के कारण परिजन चिंतित होकर खोजबीन में जुट गए, लेकिन जानकारी नहीं मिल सकी। अभिषेक ने इसकी जानकारी सीपरी पुलिस को दी। पुलिस भी उनकी तलाश में जुट गई। अभी खोजबीन चल रही थी, तभी झांसी-शिवपुरी हाईवे के पास लोगों ने एक वृद्ध को पड़े देख पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही सीपरी बाजार प्रभारी निरीक्षक संजय गुप्ता मौके पर पहुंचे। जहां उनकी शिनाख्त बीएन यादव के रूप में करने के बाद परिजनों को सूचना दी। खबर आकर परिजनों ने पहुंचकर पहचान की। परिजनों के अनुसार उनका मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं था। बीमारी से मौत का कारण पुलिस मान रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें