फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: टप्पेबाज ने झांसा देकर कारोबारी की कार से निकाला लैपटाॅप समेत दो लाख

Tue, 14 Oct 2025 02:32 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन



झांसी। सोमवार शाम इलाइट चौराहे पर क्रशर कारोबारी को टप्पेबाज ने निशाना बनाने की कोशिश करते हुए उनकी कार में रखे दो लाख रुपये नकद समेत लैपटॉप उड़ा दिया। इसकी भनक लगते ही क्रशर कारोबारी ने टप्पेबाज को दौड़ाकर पकड़ लिया। आरोपी युवक को पकड़कर उन्होंने पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


शिवाजी नगर निवासी क्रशर कारोबारी ओमप्रकाश यादव शाम करीब साढ़े सात बजे कार से इलाइट चौराहा पहुंचे। कार से उतरकर उनका भाई दवा लेने मेडिकल स्टोर चला गया। वह कार में बैठे थे। तभी एक युवक ने उनके पास आकर कहा कि उनकी कार पंचर है। यह सुनकर वह कार से उतरकर पहिया देखने लगे। पास में कुछ नोट भी पड़े थे। वह कुछ समझ पाते, तभी युवक गेट खोलकर पीछे सीट पर रखा बैग उठाकर भागने लगा। यह देख ओम प्रकाश ने पीछाकर युवक को पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। आरोपी युवक को लेकर वह नवाबाद थाने पहुंची। थाना प्रभारी जेपी पाल के मुताबिक, आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें