फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ब्लैकमेलिंग से परेशान प्रतियोगी छात्र ने जहर खाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। प्रेमनगर के न्यू रेलगंज मोहल्ला निवासी योगेश (25) ने घर में जहर निगलकर जान दे दी। परिजनों का आरोप है उसे अज्ञात युवक ब्लैक मेल कर रहा था। शनिवार को उस युवक ने योगेश के मोबाइल पर आठ बार कॉल किया। इसके बाद ही योगेश ने जहर निगला। ब्लैकमेलिंग की वजह परिजन नहीं बता सके।

थाना प्रेमनगर के पुलिया नंबर 9 के पास स्थित न्यू रेलगंज निवासी दर्शन कुमार का बड़ा बेटा योगेश प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि शनिवार दोपहर योगेश कोचिंग से घर आया। खाना खाकर कमरे में सोने चला गया। शाम पांच बजे मां रानी के जागने पर उसने जवाब नहीं दिया। दरवाजा खुलवाने पर वह बिस्तर पर अचेत पड़ा था। परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। जवान बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


परिजनों का कहना है योगेश के मोबाइल पर एक युवक बार-बार फोन कर रहा था। योगेश उसका फोन नहीं उठा रहा था। उन्होंने योगेश को ब्लैकमेल होने का अंदेशा जताते हुए तहरीर दी है। परिजनों का कहना है कि योगेश सिर्फ कोचिंग करने के लिए ही घर से निकलता था। आईटीआई से उसने डिप्लोमा भी किया था। थाना प्रभारी सरिता मिश्रा के मुताबिक मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन




इनसेट



पुलिस को नहीं मिला मोबाइल

योगेश के परिजन उसके ब्लैकमेल होने का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि योगेश के फोन पर आरोपी ने कई बार कॉल किया। कई व्हाटसएप चैट भी मोबाइल पर हैं लेकिन, इसके बावजूद योगेश के फोन को पुलिस ने कब्जे में नहीं लिया। फोन अभी तक परिजनों के पास पड़ा है। फोरेंसिक टीम ने भी योगेश के मोबाइल के बारे में नहीं पूछा। पंचनामा भरने में भी लापरवाही हुई। योगेश के पंचनामे में फंदे से लटककर मौत होने की बात दर्ज कर दी गई, हालांकि बाद में संशोधन कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें