फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: आठ घंटे पुलिस रिमांड में रहेगा पूर्व विधायक दीपनारायण का करीबी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। डकैती व रंगदारी के मामले में पूर्व सपा विधायक दीपनारायण के करीबी अनिल यादव आठ घंटे तक पुलिस रिमांड में रहेगा। विशेष न्यायालय (एमपीएमएलए) ने बृहस्पतिवार की सुबह 10 से शाम छह बजे तक पुलिस रिमांड दी है।
विशेष न्यायाधीश जितेंद्र यादव की अदालत में मोंठ थाना के विवेचक ने दो दिन की रिमांड देने की अर्जी लगाई थी लेकिन न्यायालय ने केवल आठ घंटे की रिमांड दी है। इसमें चार शर्तें रखी गई हैं। पहली कि अभियुक्त अनिल को जिला कारागार झांसी से सुबह 10 बजे लिया जाएगा। इससे पहले चिकित्सकीय परीक्षण होगा। इसके अलावा, पूरे वक्त उसकी वीडियोग्राफी पुलिस द्वारा अपने खर्चे पर कराएगी। वीडियोग्राफी की सीडीआर न्यायालय में पेश करनी होगी। अभियुक्त का एक परिवारजन उसके साथ रहेगा। इसके साथ ही अगर अभियुक्त चाहे तो अपने साथ पूरे वक्त एक अधिवक्ता को रख सकेगा ताकि पुलिस किसी तरह की मारपीट न कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यों लिया गया रिमांड पर
अभियुक्त के वकील एडवोकेट मनीष यादव के मुताबिक, विवेचक राजेश सिंह ने विशेष न्यायालय में अर्जी लगाई थी कि अनिल यादव के मोंठ स्थित अखाड़ापुरा में डकैती की कुछ नकदी रखी हुई है। पुलिस उसे बरामद करना चाहती है। हालांकि, परिजनों ने पीसीआर का विरोध किया था पर बयान में अनिल में अपने घर पर नकदी रखे होने की बात कही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें