फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मजिस्ट्रेट लिखी कार ने बाइक सवार दंपती को कुचला

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। निवाड़ी मध्य प्रदेश के सेंधरी थाना इलाके में मजिस्ट्रेट लिखी कार ने बाइक सवार दंपती को कुचल दिया। दंपती समेत उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पति की हालत नाजुक बनी है। कार झांसी के एक नायब तहसीलदार की है। हूटर एवं फ्लैस लाइट इसमें लगी हुई थी। नायब तहसीलदार ही सभी घायलों को लेकर मेडिकल अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

सेंधरी थाना के कठऊ पहाड़ी गांव निवासी पवन अहिरवार (28) अपनी पत्नी अभिलाषा एवं पुत्र हर्षदीप के साथ बाइक से घर लौट रहा था। परिजनों ने बताया कि सेंधरी तिराहा के पास मोड़ पर कार ने पवन की बाइक में टक्कर मार दी। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने किसी तरह कार सवार को रोका। कार झांसी के नायब तहसीलदार की थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें