फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: क्रिप्टो करेंसी के नाम पर कारोबारी से ठगे 7.40 लाख, बैंक खाता धारक के खिलाफ दर्ज कराई गई प्राथमिकी

Mon, 13 Jul 2026 02:48 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

साइबर अपराध करके यह राशि निकालने के आरोप में नवाबाद पुलिस की ओर से आरोपी के खिलाफ बीएनएस समेत सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
क्रिप्टो करेंसी के नाम ठगी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के बीकानेर निवासी मनोज कुमार गांधी से क्रिप्टो करेंसी में निवेश कराने के बहाने साइबर जालसाजों ने 7.40 लाख रुपये ठग लिए। यह रकम जिस बैंक खाते से निकाली, उसका पता लगाकर नवाबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय साइबर अपराध शिकायत पोर्टल पर दर्ज शिकायत के मुताबिक बीकानेर निवासी मनोज गांधी ने 7.40 लाख की ठगी के आरोप में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने क्रिप्टो में मुनाफे का लालच देकर उससे ठगी की। छानबीन करते-करते पुलिस को झांसी में बैंक खाते का पता लगा दिया। मालूम चला कि यह रकम 28 फरवरी 2025 को आईडीबीआई बैंक के खाते से चेक के माध्यम से निकाला गया। यह खाता आईडीबीआई बैंक की ग्वालियर रोड शाखा में चंद्रपाल राय निवासी एबट मार्केट के नाम से खोला गया था।

साइबर अपराध करके यह राशि निकालने के आरोप में नवाबाद पुलिस की ओर से आरोपी के खिलाफ बीएनएस समेत सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें