फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी न करने की ग्रामीणों को दिलाई जाएगी शपथ

Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
Jhansi
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झांसी। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ भारत अभियान की कमान युवाओं के हाथ में होगी। स्वयं सेवक गांव- गांव घूमकर साफ- सफाई की अलख जगाएंगे। साथ ही ग्रामीणों को सामूहिक रूप से शपथ भी दिलाएंगे। नेहरू युवा केंद्र द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है। 21 अक्तूबर से ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत 304 युवा मंडलों द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

नेहरू युवा केंद्र में शनिवार को राष्ट्रीय युवा कोर (स्वयं सेवक) की बैठक को संबोधित करते हुए जिला समन्वयक अतुल द्विवेदी ने कहा कि आठ ब्लाकों में तैनात सोलह सेवक की देखरेख में 304 युवा मंडल अपने क्षेत्र में ग्रामीणों यह शपथ दिलाएंगे कि मैं न गंदगी करूंगा न किसी को करने दूंगा। इस दौरान सामूहिक रूप से बैठक कर ग्रामीणों को गांव में साफ- सफाई सप्ताह में एक बार करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें