फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी सब जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप आज से

Fri, 08 Aug 2014 05:30 AM IST
Jhansi
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। तीन दिवसीय यूपी सब जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ शुक्रवार को किया जाएगा। पहले दिन प्रतियोगिता में 140 मैच खेले जाएंगे। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के इंडोर स्टेडियम में होने वाली इस प्रतियोगिता में 35 जिलों के 250 छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

अंडर 13 और 15 वर्ग के बालक एवं बालिकाओं के लिए डिस्ट्रिक बैडमिंटन एसोसिएशन और दिल्ली पब्लिक स्कूल, झांसी के संयुक्त तत्वावधान में यह चैंपियनशिप आयोजित की जा रही है। कोषाध्यक्ष अमलेंद्र नाथ चौधरी के मुताबिक शुक्रवार सुबह नौ बजे डीआईजी प्रशांत कुमार प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। यह प्रतियोगिता दस अगस्त तक चलेगी। आयोजन सचिव शकील अहमद ने बताया कि चैंपियनशिप के दौरान 270 मैच खेले जाएंगे, जिसमें पहले दिन सिंग्ल्स और डबल्स के 140 मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता बालक एकल, बालक युगल, बालिका एकल व बालिका युगल वर्ग में आयोजित की जाएगी।

अंपायरों की टीम बनी
झांसी। यूपी बैडमिंटन एसोसिएशन ने चैंपियनशिप के लिए अंतर्राष्ट्रीय अंपायर गौरव खन्ना को चीफ रेफरी नियुक्त किया है। इसके अलावा आगा शाकिर, संजय श्रीवास्तव, करण श्रीवास्तव, दिग्विजय सिंह, अजीत सिंह, महीप सक्सेना, मनीष सिंघल, इरशाद अहमद को अंपायरों की टीम में शामिल किया गया है। वहीं, सुशील गुप्ता को ऑब्जर्वर बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें