फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान चलाकर जगाई मतदान की अलख

Sat, 26 Apr 2014 05:30 AM IST
Jhansi
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। शुक्रवार को स्वयं सेवी संगठनों व विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली के माध्यम से मतदाताओं को तीस अप्रैल को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीटयूशंस अंबाबाय के विद्यार्थियों ने दो ग्रुप में रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। रानी लक्ष्मीबाई पार्क एवं प्रदर्शनी ग्राउंड से निकाली गई रैली इलाइट चौराहा पर समाप्त हुई। रैली में छात्र- छात्राओं के अलावा प्रवक्तागण मौजूद रहे। वहीं, सनातन धर्म कन्या इंटर कालेज की बालिकाओं ने तीस अप्रैल को अधिक से अधिक मतदान कराने के लिए सीपरी बाजार में जन जागरूकता रैली निकाली।
रैली का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक डा. आईपीएस सोलंकी ने झंडी दिखाकर किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य रेणु जैन, कुसुम देवी, सुनीता तिवारी, अर्पणा, रूमा व संजीव त्रिपाठी मौजूद रहे। पूर्व माध्यमिक विद्यालय सरवां बबीना के विद्यार्थियों ने रैली निकाली, जिसमें घनश्याम विश्वकर्मा, सुशीला शर्मा, वैजंती देवी, प्रियंका वर्मा, रश्मि जैन, सुषमा अग्रवाल, राजेंद्र वर्मा, डा. अचल सिंह व पंकज रायकवार शामिल रहे। प्राथमिक विद्यालय पुनावली खुर्द बबीना द्वारा निकाली गई रैली में अलका गुप्ता व सरिता विश्वकर्मा समेत अनेक शिक्षक शामिल रहे। इसके अलावा प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय बड़ौरा द्वारा रैली निकाली गई। इस मौके पर मिथिलेश कुमारी, रमन प्रताप सिंह, भारती देवी, नगमा परवीन, लक्ष्मी देवी, पुष्पेंद्र राय, मंजूषा यादव आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

समाज कार्य विभाग बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के द्वितीय सेमेस्टर के छात्रों ने वार्ड नंबर 45 लक्ष्मीगेट बाहर शिविर के माध्यम से मलिन बस्ती के निवासियों को जागरूक किया। इस अवसर पर डा. विनीता रावत, गुंजा चतुर्वेदी, जीनत, शशिकांत, विवेक, सरोज, सविता, वर्षा, सुषमा व भानु प्रताप मौजूद रहे। इधर, साहू क्लब ने रानी लक्ष्मीबाई पार्क में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। इस अवसर पर अनीता साहू, रजनी साहू, सविता, जयदेवी, मनीषा साहू, सुरेंद्र धमेले, मुकेश, नीरज, गोपाल, मनोज, दिनेश, पवन, विकास, सतीश, प्रमोद आदि उपस्थित रहे।
वहीं, ऋषभ सरावगी मेमोरियल फाउंडेशन, गहोई मित्र व स्काउट गाइड संगठन ने संयुक्त तत्वावधान में वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर माल्यार्पण कर मशाल जुलूस निकाला गया। इस दौरान अतिथियों में मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार, मुख्य कोषाधिकारी एस के मिश्रा व जिला विद्यालय निरीक्षण डा. आईपीएस सोलंकी शामिल रहे। इस मौके पर हरिशंकर गुप्ता, राजीव सहदेले, राम प्रकाश नाछौला, के के नीखरा, संतोष कटारे, विजय सेठ, अशोक सिजरिया, संजीव त्रिपाठी व संजीव सरावगी उपस्थित रहे। उत्तर प्रदेश उपभोक्ता कल्याण परिषद की बैठक में तीस अप्रैल को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए सदस्यों को शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर वंदना अग्रवाल, सीबी राय, आलोक अग्रवाल, बी बी सक्सेना, रवींद्र अग्रवाल, पी एन गुप्ता, राज कुमार शाक्यवार, पी के अग्रवाल, गुरमीत सिंह मौजूद रहे। विकास धारा महिला संस्थान द्वारा बबीना ब्लाक के गुवावली गांव में चौपाल के माध्यम से जागरूक किया गया। इस मौके पर राम सेवक, जितेंद्र सिंह, गोविंद सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें