झांसी। घर से भागकर आया एक किशोर रेलवे स्टेशन पर भटकता मिला। उसे जीआरपी की मदद से चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया गया।
शुक्रवार की सुबह रेलवे स्टेशन पर आई कुशीनगर एक्सप्रेस के समय डिप्टी एस एस वाणिज्य शिवेंद्र शर्मा को एक किशोर भटकता मिल गया। पूछताछ में उसने अपना नाम बिहार के सीवान क्षेत्र के नरेंद्रपुर निवासी आफताब हुसैन पुत्र मुन्ना अंसारी बताया। किशोर की मानें तो वह पिता की डांट से क्षुब्ध होकर घर से भाग आया। चाइल्ड लाइन के सदस्यों द्वारा उसके मिलने की सूचना परिजनों को दी गई।
टूटी बर्थों पर करनी पड़ी यात्रा
झांसी। गाड़ी संख्या 14010 अप पातालकोट एक्सप्रेस के एस 4 कोच की बर्थ संख्या 9,10 व 11 के टूटा होने के कारण आरक्षित यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। ट्रेन के झांसी आने पर पहुंचे सीएंडडब्लू स्टाफ ने बर्थों को ठीक किया।