झांसी। फेडरेशन ऑफ आब्सटेट्रिक्स एंड गायनोकोलोजिकल सोसायटी ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित चिकित्सा संगोष्ठी में स्त्रियों में गर्भ नहीं ठहरने की परेशानियों पर चर्चा की गई। स्थानीय होटल में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. मृद़ुला कपूर व डा. संजया शर्मा ने की।
गोष्ठी की मुख्य वक्ता जी. आर. मेडिकल कालेज, ग्वालियर की प्रोफेसर डा. वीना अग्रवाल ने बताया कि गर्भ नहीं ठहरने की समस्या को दिनचर्या एवं खानपान में बदलाव कर दूर किया जा सकता है। गोष्ठी का संचालन डा. अलका सेठी ने किया।
इस अवसर पर डा. सुशीला खर्कवाल, डा. आशा शुक्ला, डा. नीरजा कपूर, डा. प्रीति कैनाल, डा. रजनी गौतम, डा. विद्या चौधरी, डा. मंजू गोविल, डा. रितु जैन, डा. विनीता अग्रवाल, डा. विनीता सक्सेना, डा. लक्ष्मी नाथ, डा. पारुल गुप्ता, डा. दिव्या जैन, डा. रेखा अग्रवाल, डा. रंजना त्रिपाठी आदि उपस्थित रहीं।