फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौहरा हत्याकांड: पांचवें आरोपी ने किया समर्पण

Tue, 04 Feb 2014 02:52 PM IST
Jhansi
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कानपुर हाईवे के पिछोर लिंक रोड पर हुए चौहरा हत्याकांड के पांचवें आरोपी ने शनिवार को सीजेएम कोर्ट में समर्पण कर दिया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि 19 जनवरी को गढ़ कुंडार टीकमगढ़ निवासी बृजेश कुमार तिवारी उनकी पत्नी बबली, पुत्र सुनीत व भतीजे मयंक की पिछोर लिंक रोड पर कार से आए हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करके हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतक के भतीजे नीरज तिवारी ने आठ नामजद व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वारदात के दूसरे दिन पुलिस ने तेज सिंह पुत्र श्रीपत लाल को गिरफ्तार किया था। 24 जनवरी को पुलिस ने मुख्य आरोपी हरीओम अड़जरिया को वारदात में प्रयुक्त कार व बंदूक समेत गिरफ्तार कर लिया। वारदात के समय कार में मौजूद सत्यव्रत अड़जरिया और शानू को पुलिस ने 27 जनवरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। शनिवार को पुलिस की नजरों से छुपकर नामजद आरोपी पप्पू खंगार पुत्र सरू खंगार ने कोर्ट में समर्पण कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें