फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयू: परीक्षा केंद्रों की सूची नहीं हुई फाइनल

Mon, 20 Jan 2014 05:51 AM IST
Jhansi
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सत्र 2014 की वार्षिक परीक्षाओं के लिए बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा अब तक परीक्षा केंद्रों की सूची फाइनल नहीं की जा सकी है। अब तीसरी बार गठित की गई निरीक्षण कमेटी की रिपोर्ट के बाद फाइनल सूची बनाई जाएगी। इससे परीक्षा में देरी तय मानी जा है।
विज्ञापन

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा परिसर व संबद्ध महाविद्यालयों में सन् 2013-14 की वार्षिक परीक्षाएं मार्च माह के प्रथम सप्ताह से कराई जानी हैं। परीक्षा में डेढ़ लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं के बैठने की संभावना को देखते हुए पूर्व में परीक्षा केंद्र करीब तीन माह पहले ही फाइनल कर दिए जाते थे। इसके लिए परीक्षा केंद्रों पर पूर्व में सामूहिक नकल, उड़ाका दल के साथ दुर्व्यवहार, शिक्षकों की संख्या, छात्रों के बैठने, बिजली व पानी आदि की सुविधाओं को जांचा जाता है। कालेजों को चेक करने के लिए तीन माह पूर्व दो दर्जन निरीक्षण कमेटी गठित की गईं। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट कुलपति को सौंपी, जिसमें 100 कालेज परीक्षा केंद्र बनने लायक बताए गए थे। बाद में कुछ और कालेजों को शामिल करने के लिए दोबारा निरीक्षण कमेटी बनाई गई। इस कमेटी ने 120 परीक्षा केंद्र के नाम को फाइनल किया। केंद्र संख्या अपर्याप्त एवं कालेजों के आग्रह पर विगत दिनों पुन: निरीक्षण कमेटी गठित की गई है। यह कमेटी कुछ नए कालेजों को परीक्षा केंद्र बनाए जाने की संस्तुति करेगी। जानकारों की मानें तो विश्वविद्यालय विगत तीन माह से परीक्षा केंद्र बनाने में ही उलझा हुआ है। इससे परीक्षा कार्यक्रम में देरी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें