फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुक्कड़ नाटक से समझाया मतदान का महत्व

Mon, 20 Jan 2014 05:51 AM IST
Jhansi
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मतदान के प्रति जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से भारत निर्वाचन आयोग की स्वीप योजना के तहत जागरूकता बस यात्रा रविवार को झांसी पहुंची। इस दौरान नगर में विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक आयोजित कर लोगों को मतदान का महत्व बताया गया।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी के तहत प्रदेश में सात जागरूकता बस यात्रा निकाली जा रही हैं। इनमें से एक यात्रा ललितपुर से प्रारंभ होकर झांसी पहुंची। यहां रविवार को यात्रा में शामिल कलाकारों ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, इलाइट चौराहा, मिनर्वा चौराहा व आवास - विकास चौराहा पर नुक्कड़ नाटकों की प्रस्तुति दी, जिनके जरिये लोगों को मतदान का महत्व बताया गया। इसके अलावा नगर के अन्य हिस्सों में भी बस पहुंची। यहां पैंपलेट आदि के माध्यम से जन जागृति पैदा की गई। बस में लगे ड्राप बॉक्स में लोगों ने मतदान से संबंधित संदेश भी लिखकर डाले। इसके लकी विजेता का चयन ड्रा से किया जाएगा। यहां से यात्रा जालौन जनपद के लिए रवाना हो गई। भ्रमण के दौरान यात्रा के साथ नगर मजिस्ट्रेट आर पी मिश्रा, सीओ सिटी कल्याण सिंह, तहसीलदार राजेंद्र बहादुर व नायब तहसीलदार आर के शुक्ला समेत विभिन्न कालेजों के विद्यार्थी व राष्ट्रीय सेवा योजना के सदस्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें