फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा: खर्च होंगे 9640.70 लाख

Mon, 20 Jan 2014 05:51 AM IST
Jhansi
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के अंतर्गत वित्त वर्ष 2014- 15 में 60,145 परिवारों को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है। मनरेगा की वार्षिक कार्ययोजना स्वीकृत कर दी गई है। पूरे वर्ष में कार्ययोजना पर 9640.70 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

मनरेगा के अंतर्गत कार्ययोजना स्वीकृत कर दी गई है। साथ ही वित्त वर्ष 2014-15 का लेबर बजट भी स्वीकृत कर दिया गया है। इसमें से 3524.40 लाख रुपये सामग्री पर खर्च होंगे तथा 6106.30 लाख रुपये मजदूरों पर खर्च किया जाएगा। कुल 16 विधाओं पर कार्य किया जाएगा, लेकिन इसमें बाढ़ नियंत्रण का कोई प्रावधान नहीं किया गया है।
जिला विकास अधिकारी हीरालाल ने बताया कि जल संरक्षण पर 17.82 लाख रुपये, पौधरोपण पर 158.75 लाख रुपये, नहर पर 82.93 लाख रुपये, लघु सिंचाई पर 591.68 लाख रुपये, उद्यानीकरण पर 41.55 लाख रुपये, पौधरोपण पर 41.70 लाख रुपये, भूमि विकास पर 2359.50 लाख रुपये, परंपरागत जलस्रोत पुनरक्षण के लिए 615.34 लाख रुपये, भूमि विकास विभाग पर 247.50 लाख रुपये, ग्राम संपर्क पर 3410.41 लाख रुपये, कृषि संबंधी कार्य पर 1325 लाख रुपये, पशुपालन संबंधी कार्य पर 60.23 लाख रुपये, मत्स्य पालन पर 10.00 लाख रुपये, ग्रामीण पेयजल पर 24.36 लाख रुपये और ग्रामीण स्वास्थ्य पर 201.51 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मनरेगा राशि से 60,145 परिवारोें को लाभान्वित किया जाएगा तथा इससे 43 लाख मानव दिवस सृजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें