झांसी। शीत लहर के चलते जिला प्रशासन द्वारा कक्षा आठवीं तक के सभी विद्यालयों की छुट्टियां 22 जनवरी तक के लिए बढ़ा दी गईं हैं। अब बच्चों को 23 जनवरी को विद्यालय जाना होगा।
भीषण सर्दी का दौर जारी है। इसका बच्चों की सेहत पर प्रतिकूल असर न पड़े, इसलिए जिला प्रशासन द्वारा हिंदी - अंग्रेजी माध्यम के सभी प्रकार के विद्यालयों में छुट्टियां बढ़ा दी हैं। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) राहुल सिंह ने बताया कि कक्षा आठवीं तक के विद्यालयों में 22 जनवरी तक अवकाश रहेगा। वहीं, जिला विद्यालय निरीक्षक डा. आई पी एस सोलंकी ने कहा कि विद्यालय प्रशासन के उक्त निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें। इसमें लापरवाही सामने आने पर संबंधित विद्यालय के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।