झांसी। केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री प्रदीप जैन ‘आदित्य’ ने मप्र के एक ही परिवार के चार लोगों की नृशंस हत्या की घटना को संज्ञान में लेते हुए बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने दूरभाष पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली से वार्ता कर हत्यारोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की।
वहीं, केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन ने जिले की मोंठ तहसील के ग्राम परगहना सहित कई ग्रामों में गत दिवस तेज बरसात केे साथ हुई ओलावृष्टि के कारण खराब हुई फसलों का मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने दूरभाष पर जिलाधिकारी को वार्ता के दौरान बताया कि ओलावृष्टि के कारण दलहन व तिलहन की फसल को भारी नुकसान हुआ है। प्रवक्ता अनिल रिछारिया ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से शीघ्र ही किसानों को मुआवजा देने की मांग की गई है।