झांसी। बाराबंकी स्टेशन पर 27 नवंबर से 4 दिसंबर तक नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य होगा। इस समयावधि में झांसी से कानपुर होते हुए बाराबंकी से गुजरने वाली गाड़ियों की या तो मार्ग बदल दिए गए हैं अथवा निरस्त रहेंगी। इनमें गाड़ी संख्या 15023 अप गोरखपुर- यशवंतपुर एक्सप्रेस तीन दिसंबर व गाड़ी क्रमांक 15024 यशवंतपुर गोरखपुर एक्सप्रेस 28 नवंबर को निरस्त रहेगी। इसी तरह, गाड़ी संख्या 11123/11124 ग्वालियर -बरौनी छपरा मेल 28 नवंबर से 4 दिसंबर तक, गोरखपुर से आने वाली गाड़ी संख्या 11016 अप कुशीनगर एक्सप्रेस 30 नवंबर से 4 दिसंबर तक, मुंबई से आने वाली गाड़ी संख्या 11015 डाउन कुशीनगर एक्सप्रेस 28 से 2 दिसंबर तक व गाड़ी संख्या 12541/12542 गोरखपुर लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस 28 नवंबर से 4 दिसंबर तक निरस्त रहेगी।
वहीं, गाड़ी संख्या 15016 डाउन यशवंतपुर गोरखपुर एक्सप्रेस 28 व 29 नवंबर को वाया मऊ, वाराणसी, प्रतापगढ़ एवं लखनऊ होकर गोरखपुर जाएगी। गाड़ी संख्या 15015 अप गोरखपुर यशवंतपुर एक्सप्रेस दो दिसंबर को वाया मऊ, वाराणसी, प्रतापगढ़ एवं लखनऊ होकर यशवंतपुर जाएगी। गाड़ी संख्या 12511 अप राप्ती सागर एक्सप्रेस 28, 29 नवंबर व एक दिसंबर को वाया मऊ, वाराणसी, प्रतापगढ़ एवं लखनऊ होकर त्रिवेंद्रम जाएगी। गाड़ी संख्या 12589 अप गोरखपुर सिकंदराबाद एक्सप्रेस 27 नवंबर से 4 दिसंबर तक वाया मऊ, वाराणसी, प्रतापगढ़ एवं लखनऊ होकर त्रिवेंद्रम जाएगी। गाड़ी संख्या 12591 अप गोरखपुर बंगलूरू एक्सप्रेस 30 नवंबर को वाया मऊ, वाराणसी, प्रतापगढ़ एवं लखनऊ होकर गोरखपुर जाएगी। त्रिवेंद्रम से गोरखपुर जाने वाली गाड़ी संख्या 12512 डाउन राप्ती सागर एक्सप्रेस 27 व 29 नवंबर तथा 2 व 4 दिसंबर को वाया मऊ, वाराणसी, प्रतापगढ़ एवं लखनऊ होकर गोरखपुर जाएगी।