फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयू बनेगा आईआईटी मुंबई का रिमोट सेंटर

Mon, 23 Sep 2013 05:39 AM IST
Jhansi
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में ई - कक्षाओं का शुभारंभ सोमवार को केंद्रीय मानव संसाधन एवं विकास मंत्री एम एम पल्लम राजू करेंगे। इसके साथ आईआईटी मुंबई के रिमोट सेंटर के रूप में विश्वविद्यालय कार्य करने लगेगा। इतना ही नहीं प्रदेश के छह सौ से ज्यादा इंजीनियरिंग कालेजों का नोडल सेंटर भी बन जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार से परिसर के अंदर हाईटेक पठन- पाठन की शुरुआत हो जाएगी। आईआईटी मुंबई में पढ़ाने वाले शिक्षक दृश्य- श्रव्य माध्यम से विश्वविद्यालय के छात्रों को पढ़ाएंगे। विश्वविद्यालय की मानें तो शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने के लिए ई - कक्षाएं काफी मायने रखतीं हैं। इससे विद्यार्थियों को न सिर्फ विषय का विस्तृत ज्ञान मिलता है, बल्कि सीखने की प्रक्रिया भी तेज हो जाती है। प्रथम चरण में इंजीनियरिंग व बॉटनी की कक्षाओं को ई-कक्षाओं में बदला गया है। सोमवार को सुबह दस बजे से गांधी सभागार में ई-कक्षाओं के संचालन पर प्रशिक्षण एवं सेमिनार प्रारंभ हो जाएगा। दोपहर 1.15 बजे केंद्रीय मानव संसाधन एवं विकास मंत्री एम एम पल्लम राजू ई- कक्षाओं की औपचारिक शुरुआत करेंगे। बाद में बेसिक शिक्षा, माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर शिक्षा संबंधित कार्यक्रमों एवं योजनाओं की समीक्षा करेंगे। सेमिनार में कानपुर, ग्वालियर, चित्रकूट समेत अन्य विश्वविद्यालयों के विशेषज्ञ भी भाग लेंगे।
कुलपति प्रो. अविनाश पांडेय के मुताबिक सोमवार को केंद्रीय मंत्री इंजीनियरिंग व बॉटनी के वीडियो लेक्चर का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा आईआईटी मुंबई एवं विश्वविद्यालय के बीच एक एमओयू (मेमोरंडम आफ अंडरस्टैंडिंग) साइन किया जाएगा। इसमें बुंदेलखंड विश्वविद्यालय एवं आईआईटी मुंबई के बीच ज्ञान के आदान- प्रदान की औपचारिकताओं पर मुहर लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें