झांसी। चौरासी कोसी परिक्रमा पर जा रहे साधु- संतों की गिरफ्तारी के विरोध में सोमवार को विश्व हिंदू परिषद का धरना - प्रदर्शन संगीनों के साए के बीच हुआ। पुलिस ने चारों तरफ से घेराबंदी कर रखी थी। इतना ही नहीं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डीएम को ज्ञापन सौंपने के लिए कार्यकर्ताओं को कलेक्ट्रेट जाने से रोकने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट ने धरना स्थल पर ही ज्ञापन ले लिया।
इलाइट चौराहे विधान परिषद के पूर्व सभापति कुं. मानवेंद्र सिंह व आचार्य अविनाश की अध्यक्षता में आयोजित धरना में पूर्व मंत्री रवींद्र शुक्ल ने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब कारसेवकों की भांति राम भक्त अयोध्या पहुंचकर चौरासी कोस की परिक्रमा करेंगे व राम मंदिर निर्माण में अपना योगदान देंगे। पूर्व विधायक प्रागीलाल अहिरवार ने आरोप लगाया कि वोटों की खातिर प्रदेश सरकार अपनी धर्मनिरपेक्षता पर प्रश्न चिह्न लगा बैठी है। जयदेव पुरोहित ने कहा कि जिस तरह साधु - संतों को ट्रेनों से उतारा जा रहा है, ठीक उसी तरह जनता प्रदेश सरकार को उतार फेंकेगी। विहिप के रामेश्वर मिश्रा ने कहा कि हिंदू भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने वालों को इतिहास कभी माफ नहीं करेगा।
सभा में किशन सिंह, अशोक राजपूत, विनोद नायक, एम पी सिंह, रामकिशोर साहू, डा. जगदीश सिंह चौहान, महावीर सिंह, अरिदमन सिंह, जसमंत सिंह, हरिओम सिंह, जगदीश कुशवाहा, राजीव सिंह, रामजी गुप्ता, तिलक यादव, नंदकिशोर भिलवारे, जवाहर लाल राजपूत, देवेंद्र राजपूत, महीपत यादव, संजय दुबे, यशपाल सिंह, अनिल पटैरिया, जगदीश साहू, रामबाबू यादव आदि ने विचार प्रकट किए। तदुपरांत, धरना स्थल पर ही महामहिम को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट आर पी मिश्रा को सौंपा गया, जिसके जरिये चौरासी कोसी परिक्रमा को संपन्न कराने के लिए हस्तक्षेप किए जाने की मांग की गई।
इस मौके पर बजरंग दल के विभाग संयोजक विनोद अवस्थी, हिमांशु रायकवार, सिंदरपाल सिंह, शिवम परिहार, धर्मेंद्र माहौर, विनीत खटीक, संजीव अग्रवाल लाला, रोहित गोठनकर, कपिल समाधिया, शिवम श्रीवास्तव, गंगाराम कुशवाहा, धर्मेंद्र राय, अनुराग पटैरिया, अनिल पटैरिया, राजीव सिंह, किशोर वर्मा, अमित ठाकुर, स्वदेश नायक, भानुप्रताप सिंह, गोलू गुप्ता, परमेंद्र, राहुल कुशवाहा, शिवम साहू, ओमबिहारी भार्गव, मानवेंद्र सिंह, देवीदास कुशवाहा, सुमित शर्मा, गोलू गुप्ता, गोलू शर्मा, सुमित मिश्रा आदि मौजूद रहे।