फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसान होगी प्रतियोगी परीक्षाओं की राह

Tue, 27 Aug 2013 05:35 AM IST
Jhansi
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे विद्यार्थियों के लिए राजकीय जिला पुस्तकालय में सितंबर माह में सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। इसमें गणित व इतिहास के विषय विशेषज्ञ विद्यार्थियों को सफलता के लिए टिप्स देंगे।
विज्ञापन

पुस्तकालय प्रशासन द्वारा आयोजित होने वाले इस सेमिनार का उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सही गाइडेंस उपलब्ध कराना है। पुस्तकालय की अध्यक्ष मधुलिका खरे ने बताया कि सेमिनार में परीक्षार्थियों को विषय से संबंधित नोट्स तैयार करने व अध्ययन के लिए बेहतर प्रतियोगी पुस्तकों का चयन करने के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही विद्यार्थी गणित व इतिहास विषय से संबंधित प्रश्न भी पूछ सकेंगे। उन्होंने बताया कि इस सेमिनार के बाद अन्य विषयों के विशेषज्ञ भी बुलाए जाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें