फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की निर्ममता से हत्या

Fri, 21 Jun 2013 05:30 AM IST
Jhansi
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झांसी। नवाबाद थानांतर्गत कानपुर चुंगी से न्यू गल्ला मंडी मार्ग पर स्थित कब्रिस्तान के पास एक महिला की निर्ममता से हत्या कर दी गई। हत्यारों ने पत्थर से उसका सिर कुचला, बाद में बोरी में शव लपेटकर आग लगा दी। गुरुवार सुबह नाले के पास महिला का जला शव पाए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला की शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। महिला की हत्या के पीछे कयास लगाए जा रहे हैं।
गुरुवार सुबह करीब आठ बजे कुछ लोग कानपुर चुंगी से मंडी की ओर आ रहे थे। कब्रिस्तान से सटे नाले के पास से उठते धुआं से दुर्गंध आने पर उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। उत्सुकता वश वह लोग मंडी रोड से सटे नाले के पास पहुंचे तो सन्न रह गए। वहां एक महिला का जला हुआ नग्न शव पड़ा था। उसका चेहरा बुरी तरह कुचला गया था। सिर के आसपास खून पड़ा था। जानकारी होते ही मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर सीओ सिटी व एसडीएम थाना पुलिस को लेकर मौके पर पहुंचे। मृतका की उम्र करीब 22-23 वर्ष आंकी गई। पुलिस का मानना है कि हत्यारों ने महिला की हत्या अन्यत्र की है। बाद में शव को यहां लाकर ठिकाने लगाया गया है। मुआयना करने के बाद पुलिस ने मौके से कुछ जरूरी सबूत एकत्रित कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

महिला की हत्या के पीछे अनेक कयास लगाए जा रहे हैं। लोगों का मानना है कि जिस निर्ममता से हत्या की गई है, उससे लगता है कि हत्यारे महिला से छुटकारा पाना चाहते थे। पुलिस का मानना है कि मृतका के कुछ परिचित झांसी अथवा आसपास के रहने वाले होंगे, शायद इसी वजह से उसकी शिनाख्त छुपाने के लिए हत्यारों ने चेहरा कुचलकर बोरी लपेटकर आग लगाई है।

लाल चूड़ी व साड़ी पहने थी
शव को देखकर स्पष्ट होता है कि मरने वाली विवाहिता थी। वह हाथों में लाल रंग की दो-दो चूड़ियां पहने थी। चूड़ियां टूटकर हाथ में फंस गई थीं, जिससे लगता है कि उसने विरोध भी किया। यह भी हो सकता है कि पिटाई से चूड़ी टूटी हों। उसके एक पैर में लाल साड़ी का टुकड़ा भी लिपटा मिला।


डीएनए परीक्षण की संस्तुति
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही चिकित्सक से उसका डीएनए परीक्षण कराने और हत्या का समय पता लगाने की संस्तुति की है। पुलिस का कहना है कि हत्या का समय आने के बाद वारदात का खुलासा होने में सहूलियत होगी।
विज्ञापन



मंडी रोड से सटे नाले पर रात के समय हत्या के बाद महिला का चेहरा कुचलकर आग लगाने की घटना काफी गंभीर है। इससे ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों की लापरवाही उजागर होती है। उक्त क्षेत्र में तैनात पुलिस कर्मियों को लापरवाही बरतने की वजह से निलंबित करने के आदेश कर दिए गए हैं।
डा. के. एजिलरसन, एसएसपी, झांसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें