फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से विवाद होने के बाद हेयर डाई पी, मौत

Mon, 13 May 2013 05:30 AM IST
Jhansi
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। पति से विवाद होने के बाद गुस्से में आकर पत्नी ने हेयर डाई पी ली। हालत बिगड़ने पर ससुरालीजन मेडिकल कालेज लेकर आए, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। वहीं, परिजनों ने दहेज की खातिर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

यह घटना शनिवार को प्रेमनगर थानांतर्गत अंजनी नगर राजगढ़ में हुई। रचना (24) पत्नी प्रीतम का शनिवार की सुबह किसी बात को लेकर पति से विवाद हो गया। बताते हैं कि विवाद के कुछ देर बाद पति आपे चलाने चला गया। इस विवाद से क्षुब्ध रचना ने हेयर डाई पी ली। हालत बिगड़ने पर ससुरालीजन उसे लेकर प्राइवेट अस्पताल पहुंचे, जहां से हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने मेडिकल कालेज भेज दिया। रात करीब सात बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, रचना के पिता मातादीन निवासी सेंधरी टीकमगढ़ ने बताया कि उसे दहेज की वजह से आए दिन परेशान किया जाता था। दोपहर में रचना ने फोन करके कहा था कि यदि उसे बचाना चाहते हों तो ससुराल आ जाओ। शाम को फोन से सूचना मिली कि उसने विषाक्त पदार्थ खा लिया है। जब तक वह मेडिकल कालेज पहुंचे तब तक उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें