फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे यूनियन मान्यता चुनाव - रेल मंडल में 47.21 फीसदी वोट पड़े

Fri, 26 Apr 2013 05:30 AM IST
Jhansi
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

झांसी। रेलवे मान्यता चुनाव के पहले दिन बृहस्पतिवार को रेल मंडल में 47.21 फीसदी मतदान हुआ। वर्कशाप में 70.55 प्रतिशत कर्मचारियों ने अपने मत का प्रयोग किया। रनिंग स्टाफ की ड्यूटी को ध्यान में रखते हुए मतदान 26 व 27 अप्रैल को भी होगा। मतदान के लिए रेल मंडल व कारखाने में उनतीस बूथ बनाए गए हैं।
रेलवे मान्यता के लिए 25,26 व 27 अप्रैल को होने वाला चुनाव गुरुवार से शुरू हो गया। झांसी में डीआरएम कार्यालय, बुंदेलखंड क्लब, रेलवे अस्पताल, डीजल शेड, इलेक्ट्रिक शेड, क्रू कंट्रोलर आफिस, एसएसई सिक लाइन आफिस, एईएन आफिस व एडीईएन कार्यालय में बनाए गए बूथ पर 9073 कर्मचारियों में से 4180 ने अपने मत का प्रयोग किया। इसी तरह रेलवे कारखाने में पांच स्थानों पर बनाए गए बूथ पर पहले दिन 5337 में से 3708 कर्मचारियों ने अपने मत का प्रयोग किया। रेल मंडल के कुल 18901 मतदाताओं में से 8924 कर्मचारियों ने अपने मत का प्रयोग किया। सुबह मतदान तेजी से हुआ, लेकिन दोपहर आते आते मतदान की गति धीमी हो गई। वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अनिल कुमार छपरौलिया ने बताया कि सभी स्थानों पर शांतिपूर्ण मतदान हुआ। अगले दो दिन भी बचे कर्मचारी सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक अपने वोट डाल सकेंगे।
विज्ञापन


इस तरह मिलेगी यूनियन को मान्यता
उत्तर- मध्य रेलवे इलाहाबाद जोन में तीन मंडल हैं। इनमें इलाहाबाद, झांसी व आगरा शामिल हैं। इन तीनों मंडलों के कुल मतदाताओं का तीस प्रतिशत या पड़ने वाले कुल वोटों का पैंतीस प्रतिशत पाने वाली यूनियन को मान्यता मिल जाएगी।

तेज धूप के बाद भी पंडाल में डटे रहे समर्थक
झांसी में बनाए गए सभी बूथों के बाहर नार्थ सेंट्र्रल रेलवे मेंस यूनियन व नार्थ सेंट्रल इंप्लाइज संघ के समर्थक कर्मचारी तेज धूप के बाद भी पंडाल में कुर्सियों पर बैठे रहे। इतना ही नहीं वोट डालने आ रहे कर्मचारियों को किसी तरह घेरकर उन्हें अपने पक्ष में मतदान कराने के लिए हर संभव प्रयास में जुटे रहे।
विज्ञापन


पांच संगठन लड़े रहे हैं चुनाव
उत्तर मध्य रेलवे की पांच यूनियनें मान्यता के लिए चुनाव लड़ रही हैं।। इनमें नार्थ सेंट्रल रेलवे इंप्लाइज संघ (एनसीआरईएस) को उगता सूरज, नार्थ सेंट्रल रेलवे कर्मचारी संघ (एनसीआरकेएस) को गुलाब का फूल, नार्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन (एनसीआरएमयू) को लैंप, रेल मजदूर यूनियन(आरएमयू) को वटवृक्ष व उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी(यूएमआरकेएस) को किसान के हाथ में गेहूं की बाल चुनाव चिह्न दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें