फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक क्लिक से जान सकेंगे पार्सल का हाल

Thu, 14 Mar 2013 05:32 AM IST
Jhansi
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। डाक विभाग ने एक अप्रैल से पार्सल ट्रैकिंग सिस्टम लागू करने का फैसला किया है। इस योजना के लागू होते ही डाकघर की वेबसाइट पर जाकर बुकिंग नंबर के जरिए कोई भी व्यक्ति पार्सल की अद्यतन जानकारी हासिल कर सकेगा। सौ ग्राम से लेकर 35 किलोग्राम भार तक का सामान बुक कराया जा सकेगा। वजन के हिसाब से ग्राहक को रकम अदा करनी होगी।
विज्ञापन

ग्राहक अक्सर शिकायत करते हैं कि अभी उनका पार्सल पहुंचा नहीं है। इस कारण विभाग को पार्सल बुक वाले स्थान पर पत्राचार करना पड़ता है। इसके बाद सही जानकारी हो पाती है। इस प्रक्रिया में बहुत ज्यादा समय नष्ट हो जाता है। इसे देखते हुए विभाग ने पार्सल ट्रैकिंग सिस्टम लागू करने का फैसला लिया है।
इस सिस्टम के लागू होने के बाद विभाग पार्सल बुक करने वाले ग्राहक को दस डिजिट का कोड नंबर देगा। ग्राहक इंटरनेट के माध्यम से इंडिया पोस्ट वेबसाइट पर दस अंकों का कोड लॉगइन कर अपना पार्सल कहां पहुंचा इसकी जानकारी हासिल कर सकेगा। इससे विभाग का सिरदर्द तो कम होगा ही, पार्सल बुक करने वाले को भी सही जानकारी तुरंत मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘ पार्सल ट्रैकिंग सिस्टम ग्राहकों के साथ ही विभाग के लिए लाभकारी होगा। एक अप्रैल से शुरू हो रही यह व्यवस्था डाकघर के विकास को गति प्रदान करेगी। ’
एम के श्रीवास्तव
प्रवर डाकघर अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें