फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजन नहीं खींच सका मालगाड़ी

Sat, 29 Dec 2012 05:30 AM IST
Jhansi
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झांसी। मालगाड़ी न खींच पाने के कारण एक इंजन रास्ते में ही पसर गया। यहां तक कि जबरदस्ती करने पर पटरी पर गड्ढे तक पड़ गए। घटना के कारण दो घंटे तक डाउन रेल यातायात बाधित रहा। इस कारण आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां अलग- अलग स्टेशनों पर खड़ी रहीं।
विज्ञापन

शुक्रवार को राजघाट स्पेशल मालगाड़ी झांसी से दिल्ली की तरफ जा रही थी। मालगाड़ी जब झांसी करारी के मध्य दौड़ रही थी, तभी इंजन ने हांफना शुरू कर दिया। चालक ने किसी तरह मालगाड़ी को करारी स्टेशन तक ले जाने का प्रयास किया, लेकिन इस प्रयास से किलोमीटर नंबर 1136 व 1138 के मध्य गड्ढे तक पड़ गए। इसके बाद मालगाड़ी बीच सेक्शन में खड़ी हो गई, इससे डाउन रेल यातायात ठप पड़ गया। बाद में करारी स्टेशन से दूसरा इंजन भेजकर मालगाड़ी में जोड़ा गया, तब कहीं जाकर मालगाड़ी को करारी स्टेशन तक लाया जा सका। इस दौरान दो घंटे तक डाउन रेल यातायात ठप रहा। इससेे 12441 डाउन राजधानी एक्सप्रेस झांसी स्टेशन के प्लेटफार्म चार पर डेढ़ घंटे व 12155 डाउन हबीबगंज एक्सप्रेस प्लेटफार्म पांच पर सवा घंटे तक खड़ी रही। इसके अलावा केरला एक्सप्रेस, मंगला एक्सप्रेस, समता एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस पीछे के स्टेशनों पर भी रुकी रहीं। इस कारण यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, पटरी पर गड्ढे होने के कारण डाउन की सभी गाड़ियों को धीमी गति से गुजारा गया। पटरी के इस क्षतिग्रस्त हिस्से को ब्लाक लेने के बाद बदलने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें