फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास विकास में विद्युत विजिलेंस चेकिंग से हड़कंप

Sat, 29 Dec 2012 05:30 AM IST
Jhansi
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झांसी। विद्युत विजिलेंस की चेकिंग से शुक्रवार को आवास विकास क्षेत्र के उपभोक्ताओं में हड़कंप मचा रहा। इस दौरान चार मीटरों में कारस्तानी पकड़ी गई। हालांकि, उपभोक्ताओं द्वारा शमन शुल्क जमा करने पर उनके मीटर बदल दिए गए।
शुक्रवार को विद्युत विजिलेंस टीम ने आवास विकास क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान किड्जी स्कूल के सामने उपभोक्ता केश चंद्र के मीटर में रिमोट लगा पाया गया। निकट ही रहने वाले मोहम्मद हनीफ के घर में भी यही कारस्तानी मिली। आठ- आठ हजार रुपये शमन शुल्क जमा करने पर दोनों उपभोक्ताओं के मीटर बदल दिए गए। इसके बाद ए ब्लाक में रहने वाले एक अधिकारी के पीए के घर में लगे दो संयोजनों में भी रिमोट लगा पाया गया। कारस्तानी पकड़ में आते ही अधिकारियों के पास सिफारिशी फोन आना शुरू हो गए। एक व्यक्ति तो सपा के एक बड़े नेता का रिश्तेदार बताकर सिफारिश लगाने पहुंच गए। हालांकि, बाद में उपभोक्ता ने दोनों संयोजनों के सोलह हजार रुपये शमन शुल्क जमा कर दिया। चेकिंग के दौरान बी ब्लाक में रहने किराएदार को मीटर बाईपास कर चोरी करते पकड़ा गया। अवर अभियंता महेश चंद्र ने शमन शुल्क जमा न करने पर किराएदार अजय शर्मा के खिलाफ मुकदमा लिखने के लिए सीपरी बाजार थाने में तहरीर दे दी है। चेकिंग टीम में सहायक अभियंता मीटर नरेंद्र प्रकाश, उपखंड अधिकारी सचिन दुबे, एस के गुप्ता, जेई महेश चंद्र आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह प्रेमनगर क्षेत्र में चेकिंग कर अवर अभियंता पी एम कुशवाहा ने कृष्णा नगर खैरा निवासी नीरज व महाराजपुरा निवासी शफीक को मीटर बाईपास कर बिजली चोरी करते पकड़ लिया। बाद में उपभोक्ताओं द्वारा आठ आठ हजार शमन शुल्क जमा कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें