फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय से घोषित होंगे परीक्षा परिणाम

Wed, 12 Dec 2012 05:30 AM IST
Jhansi
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पंकज अत्रि ने कहा कि सेमेस्टर परीक्षा में इस बार देरी होने से कोडिंग व डिकोडिंग प्रणाली को और बेहतर बनाए जाने का प्रयास किया जाएगा। सेमेस्टर प्रणाली को सुधारने के लिए समय से परीक्षा एवं उनके परिणाम घोषित किए जाएंगे। वह बुंदेलखंड विश्वविद्यालय परिसर के शिक्षकों के साथ हुई बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

परिसर स्थित प्रशासनिक भवन के सभागार में बैठक की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. पंकज अत्रि ने शिक्षकों से कहा कि वह उनके बीच से आए हैं, इसलिए अपनी समस्याओं को खुल कर रखा जा सकता है। शिक्षकों के सहयोग से ही विश्वविद्यालय का विकास किया जा सकता है। स्टाफ व शिक्षकों के नए विचारों का सम्मान करते हुए बेहतर सुझाव पर काम किया जाएगा।
बैठक में कुलपति ने माना कि सेमेस्टर परीक्षा में इस बार काफी देरी हो गई है, इसलिए अब कोडिंग व डिकोडिंग प्रणाली को और बेहतर बनाए जाने का प्रयास किया जाएगा। अभी तक पेपर नहीं बन सके हैं, जिस कारण जनवरी के प्रथम सप्ताह से कुछ परीक्षाएं शुरू होंगी। नई व्यवस्था तैयार करने के लिए परीक्षा के एक दिन बाद ही कापियों की कोडिंग व दूसरे दिन मूल्यांकन शुरू कराना होगा। अगले सत्र से शैक्षणिक कैलेंडर का पालन कड़ाई से किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में प्रो. एम एल मौर्या, प्रो. धीर सिंह, प्रो. रामचंद्र, प्रो. सुनील काबिया, प्रो. आर के सक्सेना, प्रो. ए के सक्सेना, प्रो. रोचना श्रीवास्तव, प्रो. एस पी सिंह, प्रो. अपर्णा राज आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें