झांसी। गांवों में बसे बुंदेलखंड में लोक संगीत के विविध रंग मौजूद हैं। अगर बेेहतर मंच मिले तो यह भी बहुत आगे जा सकते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा था मंडलीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का, जहां ग्रामीण युवाओं ने खूब रंग जमाया। किसी ने राई, किसी ने चौकड़िया तो किसी ने लोकगीत गाए। मार्शल आर्ट के माध्यम से युवाओं ने अपनी चुस्ती फुर्ती और आत्मरक्षा के हुनर का प्रदर्शन किया।
राजकीय इंटर कालेज में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा राष्ट्र निर्माण एवं सामाजिक कार्यक्रमों में युवाओं का योगदान योजना के अंतर्गत हुए कार्यक्रम में जनपद स्तर पर चयनित टीमों ने प्रतिभाग किया।
झांसी जिले की ओर से रामाधीन एंड पार्टी मऊरानीपुर ने राई की शानदार प्रस्तुति दी। ‘गोरी नैना न मार...’ गीत पर दर्शक झूम उठे। ममता कुमारी ने ‘जोरा जोरी चने के खेत में...’, केशवानंद एंड पार्टी ने ‘बिटिया दइयो...’ प्रस्तुत किया। इसके अलावा सीमा वर्मा, श्यामलता सक्सेना, मोनिका वर्मा, गीता सेन, वीरेंद्र सिंह भदौरिया, मीना दुबे, सतीश कुमार खेर, रामजी शर्मा आदि ने प्रस्तुति दी। ललितपुर एंड पार्टी, जानकी एंड पार्टी, रिंकू राजा, कमल सिंह, कुंदन सिंह, शोभाराम, कैलाश, छोटेलाल ने भी कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जालौन से आए युवाओें ने मार्शल आर्ट कला का प्रदर्शन किया। इसमें लड़कियों ने भी दांव पेच दिखाए। रणजीत सिंह, विक्रम सिंह, राघवेंद्र सिंह, शांति यादव, सागर शर्मा, प्रिया दोहरे, दिव्यांशु मोरे, आरती कुशवाहा, सुनील पाल, एवरीन सिंह, लखन लाल, शोभारानी व रविंद्र निरंजन ने प्रस्तुति दी। इसके अलावा विनय तिवारी, अनुज वर्मा, रसना तिवारी, पूजा देवी, मंजू, चेेतना सोनी, रचना वर्मा, मनीष वर्मा, सत्यम तिवारी आदि ने लोकनृत्य, गीत, ढोलक आदि से रंग जमाया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिला विकलांग कल्याण अधिकारी सतेंद्र कुमार रहे। इस मौके पर युवा कल्याण अधिकारी धर्मेंद्र कुमार, वेद प्रकाश चतुर्वेदी, शिवराम सिंह, वीरभद्र भारती, मतगंजन प्रसाद कुशवाहा आदि मौजूद रहे।