फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल के आधे सप्लाई इंस्पेक्टर कुंभ ड्यूटी में

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Jhansi
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झांसी। अगले महीने से झांसी मंडल में राशन वितरण की व्यवस्था लड़खड़ाने वाली है। मंडल के 24 में से 12 पीडीएस गोदाम के इंचार्ज कुंभ ड्यूटी में इलाहाबाद चले गए हैं। इससे वितरण व्यवस्था पर पड़ने वाले संभावित असर को देखते हुए खाद्य एवं विपणन विभाग के अधिकारियों के हाथ- पांव फूल रहे हैं।
खाद्य एवं वितरण विभाग द्वारा हर माह राशन वितरित किया जाता है। इसके लिए विभाग भारतीय खाद्य निगम से राशन का निर्धारित कोटा हर माह प्राप्त करता है। अनाज व तेल को मंडल के 24 राशन स्टोर (पीडीएस गोदाम) पर एकत्रित किया जाता है। यहां से इसे फुटकर दुकानों को भेजा जाता है। पूरी व्यवस्था 24 इंस्पेक्टरों के हाथ में है। शासन ने आधे यानी 12 इंस्पेक्टरों की ड्यूटी कुंभ मेले में लगा दी है। इनमें झांसी के 10 में से 4, जालौन के 9 में से 7 एवं ललितपुर के 5 में से एक सप्लाई इंस्पेक्टर शामिल हैं।
विज्ञापन

मालूम हो कि हर माह झांसी जनपद में पीडीएस गोदामों द्वारा 6,000 मीट्रिक टन गेहूं एवं 5,300 मीट्रिक टन चावल, ललितपुर में 5,300 मीट्रिक टन गेहूं एवं 5,700 मीट्रिक टन चावल एवं जालौन में 5,700 मीट्रिक टन गेहूं एवं 4,900 मीट्रिक टन चावल का वितरण किया जाता है।
संभागीय खाद्य एवं विपणन अधिकारी वी के द्विवेदी का कहना है कि एक साथ इतने स्टाफ के जाने से वितरण व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। स्थिति न बिगड़े, इसके लिए व्यवस्था दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिले के चार गोदामों के इंचार्ज की लगी ड्यूटी
झांसी। जिले में लहरगिर्द, बड़ागांव, बबीना, चिरगांव, मोंठ, बामौर, गुरसरांय, टहरौली, बंगरा और मऊरानीपुर में पीडीएस गोदाम हैं। इसके प्रभारी सप्लाई इंस्पेक्टर हैं। इनमें लहरगिर्द, मोंठ, गुरसरांय व बंगरा गोदाम के इंचार्ज की ड्यूटी कुंभ में लगाई गई है। विभागीय कर्मचारियों की मानें तो एक साथ चार गोदामों के प्रभारियों के नहीं रहने से अगले महीने की उठान पर असर पड़ना तय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें