फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाणिज्य कर की टीम ने किया बिजौली स्थित फैक्ट्री का सर्वे

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Jhansi
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

झांसी। बिजौली स्थित एक फैक्ट्री में मंगलवार को वाणिज्य कर विभाग की टीम ने सर्वे किया। प्रारंभिक पड़ताल में विभाग को कम टैक्स दिए जाने का संदेह है।
मंगलवार को एडिशनल कमिश्नर ग्रेड टू सुनील त्रिपाठी व ज्वाइंट कमिश्नर कारपोरेट आर के आर्या के निर्देश पर विशेष अनुसंधान शाखा की टीम ने बिजौली पहुंचकर फैक्ट्री का सर्वे किया। इस दौरान यहां रखे अभिलेखों व बिलों को कब्जे में ले लिया गया। फैक्ट्री में किताबाें के अलावा बैंकों की स्टेशनरी व टेंडर फार्म भी छपते पाए गए। अफसरों ने प्रारंभिक जांच में पाया कि संबंधित व्यापारी सालाना डेढ़ सौ करोड़ टर्नओवर का व्यापार कर रहा है जबकि कागजों के प्रवेश कर के मद में सालाना पैंतीस से चालीस लाख रुपये टैक्स ही जमा किया जा रहा है। विभागीय अफसरों का मानना है कि फैक्ट्री में छापी जा रही किताबों के मुकाबले कागज मद में विभाग को कम प्रवेश कर चुकाया गया है। इसकी पुष्टि के लिए अब रिकार्ड के आधार पर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच में यदि प्रवेश कर कम दिया जाना पाया गया तो टैक्स आरोपित किया जाएगा।
सर्वे टीम में डिप्टी कमिश्नर प्रशासन सरिता सिंह, डिप्टी कमिश्नर एसआईबी डॉ. ए के अग्रवाल, सहायक कमिश्नर वी के गुप्ता, सहायक कमिश्नर ऋषिकेश यादव आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले वर्ष 29 मार्च को भी इस फर्म का सर्वे किया गया था। उस समय इलाहाबाद में चार ट्रांसपोर्ट कंपनियों की जांच के दौरान इसी फर्म के फार्म अड़तीस बरामद किए गए थे। इससे यह जाहिर हुआ था कि संबंधित फर्म फार्म अड़तीस का दुरुपयोग कर कागज को झांसी न लाकर वहीं बेच रही है। इसके बाद वाणिज्य कर कमिश्नर ने फर्म का सर्वे कर जांच के आदेश दिए थे। उक्त सर्वे का परिणाम अभी विभागीय प्रक्रिया में फंसा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें