फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वावलंबी बनें महिलाएं : महापौर

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Jhansi
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महापौर किरण वर्मा ने कहा कि समाज की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए महिलाओं को स्वावलंबी बनकर आर्थिक रूप से मजबूत बनना चाहिए। वह रविवार को भट्टा गांव स्थित सरस्वती इंटर कालेज में राष्ट्रीय युवा योजना द्वारा आयोजित व्यावसायिक प्रशिक्षण शिविर के समापन पर बतौर मुख्य अतिथि विचार व्यक्त कर रहीं थीं। इस शिविर में 210 महिलाओं ने ब्यूटी पार्लर, सिलाई, कढ़ाई, मेहंदी व पेंटिग का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज के दौर में महिलाओं का स्वावलंबी बनना न केवल उनके लिए बल्कि परिवार के लिए भी जरूरी है। राष्ट्रीय युवा योजना संचालित यह शिविर महिलाओं को आगे बढ़ने में मदद करेगा।
राष्ट्रीय युवा योजना के ट्रस्टी डा. आर सी गुप्ता ने कहा कि संस्था का उद्देश्य महिलाओं एवं युवाओं को स्वावलंबी बनाकर सही दिशा प्रदान करना है। विशिष्ट अतिथि सुधीर सिंह गौर ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से महिलाओं को अपने पैरों पर खड़ा होने का आधार मिलता है। सर्व यूपी ग्रामीण बैंक के प्रबंधक निहालचंद्र शिवहरे ने नाबार्ड व ग्रामीण बैंक द्वारा वित्त पोषित महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों को चेक बांटे।
विज्ञापन

समन्वयक कमलेश राय ने राष्ट्रीय युवा योजना द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी। संस्था के सदस्य धीरेंद्र यादव ने संस्था के उद्देश्य एवं इतिहास पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर डा. संजय राय, श्याम बिहारी बुधौलिया, धीरेंद्र सिंह, सागर राय, मोहित अग्रवाल, प्रवीण कुमार, गीता, आरती, प्रियंका, रंजना, निधि आदि मौजूद रहीं। आभार सुनील कुमार ने जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें