फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवाजीनगर में मिठाई की दुकान में तोड़फोड़

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Jhansi
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झांसी। नवाबाद थानांतर्गत शिवाजीनगर में रविवार की दोपहर मिठाई की एक दुकान में कुछ लोगों ने दबंगई दिखाते हुए तोड़फोड़ की। विरोध करने पर गाली- गलौज करते हुए दुकानदार को जमकर पीटा। हमलावर तुरंत दुकान खाली करने को कह रहे थे।
विज्ञापन

बताते हैं कि सीपरी बाजार थानांतर्गत पंच मोहल्ला नंदनपुरा निवासी बाबूलाल राय के पुत्र कृष्ण राय ने शिवाजी नगर में ज्ञान स्थली पब्लिक स्कूल के पास एक दुकान किराए पर ली है। इसमें वह कृष्णा स्वीट्स एंड स्नेक्स नाम से मिठाई की दुकान चला रहा है। आरोप है कि दोपहर करीब डेढ़ बजे दुकान स्वामी छोटेलाल कुशवाहा, उनके पुत्र भूरे, मन्नी, मालू और रोहित एकजुट होकर उसकी दुकान पर आ धमके। आते ही उन्होंने कृष्ण राय से तुरंत दुकान खाली करने को कहा। इस पर उसने कुछ समय मांगते हुए कहा कि इतनी जल्दी दुकान खाली कर पाना मुश्किल होगा। इस पर वे भड़क गए और गाली- गलौज करते हुए दुकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी। जब कृष्ण राय ने रोका तो उसे भी पीट दिया। पिटाई के दौरान कृष्ण राय के गले से एक तोला सोना की चेन टूटकर गिर गई। सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय पुलिस चौकी से फोर्स मौके पर पहुंचा। इस मामले की रिपोर्ट धारा 147, 323, 504, 506, 427 में दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें