फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पतंग को लेकर विवाद, पांच घायल

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Jhansi
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बाड़े से पतंग उठाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान हुई मारपीट में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को नवाबाद थाने में दी गई तहरीर में पारीछा निवासी उषा ने अवगत कराया कि भाई दूज पर वह अपने मायके तालपुरा आई थी। आज सुबह उसका लड़का अमन पतंग लूटने के लिए पड़ोस में स्थित एक बाडे़ पर चढ़ गया। यह देख पड़ोसियों ने गाली गलौज करते हुए उसके लड़के के साथ मारपीट कर दी। वहीं, दूसरे पक्ष की लक्ष्मी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि लड़के को बाड़े पर चढ़ने से मना किया था, इस बात पर लड़के के परिजन आक्रोशित हो गए और गाली गलौज करते हुए ईट पत्थर फेंककर उसे व उसके लड़के भूपेंद्र को घायल कर दिया। बचाने आए पति व छोटे लड़के को भी पीटा, जिससे वह भी घायल हो गए। पुलिस ने देर रात तक मुकदमा दर्ज नहीं किया था।

पति की पिटाई से क्षुब्ध पत्नी ने घर छोड़ा
झांसी। पति द्वारा बेरहमी से पीटे जाने पर एक महिला अपनी बच्चियों के साथ न्याय के लिए एसएसपी कार्यालय पहुंच गई। शुक्रवार को एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में हंसारी क्षेत्र के गोविंद नगर निवासी अंजू ने अवगत कराया कि उसका पति वीरेंद्र शादी के बाद से ही उसे रुपयों की मांग को लेकर प्रताड़ित कर रहा है। रुपयों की मांग पूरी न होने के कारण आए दिन उसे बेरहमी से पीटता है। शुक्रवार की सुबह किसी तरह वह अपनी दो बेटियों को लेकर घर से चली आई। महिला ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपे पलटने से जीआरपी जवान घायल
झांसी। आपे पलटने से जीआरपी जवान घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि बृहस्पतिवार की रात ड्यूटी खत्म होने के बाद जीआरपी में तैनात सिपाही अनिल कुमार सीपरी बाजार जा रहा था। चालक की लापरवाही के कारण आपे पलट गया, जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें