फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षार्थी बढ़ने पर भी घटेंगे बोर्ड परीक्षा केंद्र

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Jhansi
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के बोर्ड परीक्षा केंद्रों की नीति घोषित किए जाने के बाद माध्यमिक शिक्षा महकमा भी सक्रिय हो गया है। परीक्षार्थियों की संख्या में वृद्धि के बाद भी विभाग परीक्षा केंद्र कम किए जाने की योजना पर काम कर रहा है। केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया इसी माह पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन

परीक्षार्थियों की संख्या में वृद्धि के बाद भी माध्यमिक शिक्षा महकमा हर साल परीक्षा केंद्रों की संख्या घटाता जा रहा है। वर्ष 2011 में बयालीस हजार परीक्षार्थियों के लिए जिले में 85 परीक्षा केंद्र बनाए थे। जबकि, गत वर्ष 46,889 परीक्षार्थियों की परीक्षा 81 परीक्षा केंद्रों में कराई गई। इस बार भी विभाग की योजना परीक्षा केंद्रों को कम करने की है। जबकि, गत वर्ष के मुकाबले इस वर्ष 708 परीक्षार्थी बढ़ गए हैं। शिक्षण सत्र 2012-13 में जिले के 47,593 परीक्षार्थियों ने बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन किया है। इनमें हाईस्कूल के 28,939 व इंटरमीडिएट के 18,658 विद्यार्थी शामिल हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक डा. आई पी एस सोलंकी का कहना है कि दो - तीन परीक्षा केंद्र कम किए जाने की योजना है। शहरी क्षेत्र में ही यह बदलाव किया जाएगा। राजकीय व सहायता प्राप्त विद्यालयों की धारण क्षमता का पूरा उपयोग किया जाएगा। परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया बोर्ड के निर्देशानुसार इसी माह पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें