फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्रिमंडल में प्रदीप जैन का कद बढ़ा

Mon, 29 Oct 2012 12:00 PM IST
Jhansi
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। केंद्र की मनमोहन सिंह सरकार द्वारा मंत्रिमंडल में किए गए फेरबदल में बुंदेलखंड का खास ध्यान रखा गया है। प्रधानमंत्री ने केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री प्रदीप जैन ‘आदित्य’ का कद बढ़ाते हुए उन्हें ग्रामीण विकास मंत्रालय में और ज्यादा जिम्मेदारियां सौंप दीं हैं।
विज्ञापन

केंद्र सरकार से तृणमूल कांग्रेस के अलग होने के बाद और वर्ष 2014 में होने वाले लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए मंत्रिमंडल में फेरबदल किया गया है। सरकार की नजर में बुंदेलखंड की खास अहमियत है। इसलिए मंत्रिमंडल का विस्तार करते समय सरकार में शामिल क्षेत्र के एकमात्र मंत्री प्रदीप जैन ‘आदित्य’ का भी ध्यान रखा गया है। अभी तक ग्रामीण विकास मंत्रालय में प्रदीप जैन, अगाथा संगमा और शिशिर अधिकारी राज्यमंत्री थे, जो अलग- अलग विभागों का दायित्व संभाले थे। लेकिन, अब तीन मंत्रियों के स्थान पर सिर्फ प्रदीप जैन को पूरी जिम्मेदारी सौंप दी गई है। इससे बुंदेलखंड क्षेत्र में विकास कार्यों की रफ्तार में तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें