फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा के अभाव में चूहे, नेवले नोंच रहे लाशों को

Thu, 02 Aug 2012 12:00 PM IST
Jhansi
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झांसी। मेडिकल कालेज परिसर में आधुनिक मोरचरी के निर्माण के लिए शासन ने स्वास्थ्य विभाग को तकरीबन छह माह पहले ही हरी झंडी दिखा दी थी। इसके लिए 48 लाख रुपये का बजट भी स्वीकृत कर दिया गया था, लेकिन इस अवधि में स्वास्थ्य विभाग मेडिकल कालेज प्रशासन से इसके निर्माण के लिए जमीन का एक छोटा टुकड़ा तक हासिल नहीं कर पाया। असुरक्षित मोरचरी के कारण आए दिन यहां रखीं लाशों को कभी चूहे कुतर जाते हैं तो कभी नेवले काट खाते हैं। अपनों को खोने का गम उठाने वाले परिजन जब शवों की ऐसी दुर्गति देखते हैं तो उनकी पीड़ा और बढ़ जाती है।
जानकारी के मुताबिक शासन ने इस वर्ष फरवरी माह में स्वास्थ्य विभाग को जनपद में आठ शव सुरक्षित रखने वाले आधुनिक वातानुकूलित मोरचरी निर्माण के लिए 48 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया था। मोरचरी में शवों को सुरक्षित रखने के लिए वातानुकूलित बक्से लगाए जाते। इससे न तो शवों के सड़ने का खतरा रहता और न ही जानवरों के नोंच खाने का डर रहता। इसके लिए जमीन स्वास्थ्य विभाग को अधिग्रहित करनी थी। पोस्टमार्टम के नजदीक मोरचरी बनाने के लिए विभाग ने महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कालेज प्रशासन को पत्र लिखकर स्वास्थ्य विभाग ने 27 मीटर गुणा 19 मीटर यानी 331 वर्ग मीटर जमीन देने की मांग की। लेकिन, मेडिकल कालेज ने इस पत्र पर गौर ही नहीं किया। सबसे मजेदार बात तो यह थी कि स्वास्थ्य विभाग भी इस इकलौते पत्र लिखने के बाद चुप्पी साध गया। इस कारण इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सविता दुबे का कहन है कि मोरचरी बनाने के लिए मेडिकल कालेज से भूमि की मांग की गई है। जमीन मिलते ही इसका निर्माण करा दिया जाएगा। उधर, मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. गणेश कुमार के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग के पुराने पत्र की जानकारी उनको नहीं है। एक दिन पूर्व जरूर स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियर ने उनसे संपर्क किया है। जमीन देने का काम शासन स्तर से होना है। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद ही स्वास्थ्य विभाग को जमीन दी जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें