फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

99,405 किसानों का कर्जा होगा माफ

Thu, 06 Apr 2017 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
किसान - फोटो : demo
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की कर्ज माफी योजना से जिले के 99,405 किसान लाभान्वित होंगे। इन किसानों पर बैंकों का 5.42 अरब रुपये का ऋण बकाया है। हालांकि, इसमें से कितना कर्ज माफ होगा? यह अभी तय नहीं है। इसके लिए बैंकों को शासन की गाइड लाइन का इंतजार है। 
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव से पूर्व किसानों से कर्ज माफी का वादा किया था। प्रदेश में पार्टी की सरकार बनने पर बीते रोज हुई कैबिनेट की पहली बैठक में वादे को हकीकत में बदल दिया गया है। लघु और सीमांत किसानों का एक लाख रुपये तक का कर्ज माफ करने का सरकार ने फैसला लिया है। इससे जिले के 35,441 सीमांत और 63,764 लघु किसान लाभान्वित होंगे। इन किसानों ने किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के जरिये विभिन्न बैंकों से पांच अरब बयालीस करोड़ तैंतालिस लाख रुपये का कर्ज ले रखा है। कभी सूखा और कभी ओलावृष्टि की वजह से यह किसान लिए गए कर्ज की अदायगी नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि, उक्त कर्ज में से किसानों का कितना माफ होगा, यह आंकड़ा अभी तय नहीं है। क्योंकि, किसी किसान पर एक लाख से कम और किसी पर एक लाख से ज्यादा का कर्ज है। कर्ज माफी की राशि शासन की गाइड लाइन आने के बाद ही साफ हो पाएगी।  

गाइड लाइन आए तो स्थिति साफ हो
प्रदेश सरकार की ओर से किसानों के कर्ज माफ करने की घोषणा तो कर दी गई है, परंतु अब तक गाइड लाइन नहीं आई है। विस्तृत दिशा निर्देश आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। 
विज्ञापन

- एसके चावला, अग्रणी जिला प्रबंधक 


किसानों की कर्ज माफी अच्छा कदम
झांसी। बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा की बैठक में प्रदेश सरकार द्वारा किसानों की कर्ज माफी करने को अच्छा कदम बताया गया। केंद्रीय महामंत्री दिनेश भार्गव ने कहा कि आज बृहस्पतिवार को शाम पांच बजे बुंदेलखंड कालेज के शिक्षक आवास में मुक्ति मोर्चा की बैठक आयोजित की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें