फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ फीस के भरोसे अभिनव स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिर्फ फीस के भरोसे अभिनव स्कूल
विज्ञापन

झांसी। नौ साल पहले जनपद के बामौर ब्लाक के कुरैठा गांव में खुले अभिनव स्कूल में व्यवस्थाएं चरमराई हुई हैं। शासन से बजट न मिल पाने के कारण जनपद का पहला सरकारी अंग्रेजी माध्यम स्कूल सिर्फ फीस के भरोसे चल रहा है। इस वजह से यहां न तो विद्यार्थियों को आवासीय सुविधा मिल पा रही है और न ही प्रैक्टिकल के लिए लैब व संसाधन।
वर्ष 2010 मेें इस स्कूल की नींव रखी गई थी। अभिनव स्कूल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को भी अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा मुहैया कराना है। इस स्कूल के संचालन का जिम्मा माध्यमिक शिक्षा विभाग को सौंपा गया था। वर्ष 2013 में स्कूल का भवन तैयार हुआ और 2016 से इसमें पहला सत्र कक्षा छह से नौ तक शुरू हुआ। मौजूदा समय में इस स्कूल में लगभग 60 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। सत्र शुरू होने के बाद से अब तक शासन की तरफ से इस स्कूल को बजट मुहैया नहीं कराया गया है। स्कूल विद्यार्थियों से मिलनी वाली फीस के ही भरोसे चल रहा है। 2017-18 में इस स्कूल में आवासीय सुविधा प्रदान की जानी थी लेकिन यह संभव नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो-दो सेक्शनों में हो रहा संचालन
अभिनव स्कूल में छह से 12 तक सीबीएसई के माध्यम से संचालित हैं, जिसमें दो-दो सेक्शन हैं। मुफ्त एवं बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत कक्षा में छह से आठ तक प्रति सेक्शन में 35-35 छात्र तथा नौ से 12वीं तक अधिकतम 40 छात्र एक सेक्शन प्रवेश देने का अधिकार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें