फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में एमईएस कर्मचारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में एमईएस कर्मचारी की मौत
विज्ञापन

- बिजौली के पास पुलिस की गाड़ी ने मारी टक्कर
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
मंगलवार की दोपहर में ललितपुर मार्ग पर बिजौली मजार के पास पुलिस की गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार एमईएस कर्मचारी अरविंद सिंह की मौत हो गई। वह बबीना में कार्यरत थे।
विज्ञापन

बबीना एमईएस कालोनी निवासी अरविंद सिंह अहिरवार (45) बाइक से किसी काम से बबीना से झांसी आ रहे थे। जब वह बिजौली के पास बनी मजार के पास से गुजर रहे थे, तभी ललितपुर से कैदी लेकर झांसी आ रही पुलिस की गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कालेज लेकर पहुंची। यहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। इधर, हादसे की सूचना पर अरविंद का पुत्र आजाद अपने दोस्तों के साथ मेडिकल कालेज पहुंच गया। हादसे के बाद उसका रो-रोकर बुरा हाल है। प्रेमनगर थाना प्रभारी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि टक्कर मारने वाली गाड़ी को चौकी पर खड़ा करवा लिया गया है। अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर आने के बाद कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें